{"_id":"6a91cdeed699a5bd300b5153","slug":"siddharthnagar-news-single-use-plastic-being-sold-despite-the-ban-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163612-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रतिबंध के बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक की हो रही बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रतिबंध के बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक की हो रही बिक्री
Fri, 28 Aug 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी करीब 19 वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद नवीन मंडी समिति सहियापुर परिसर में प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों की खुलेआम बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंडी परिसर में दो से तीन स्थानों पर बोरी में भरकर प्लास्टिक की थैलियां बेची जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि मंडी इंस्पेक्टर से लेकर सचिव तक इस कारोबार से अनजान बने हुए हैं।
नवीन मंडी समिति सहियापुर में सुबह होते ही दूर-दराज से सैकड़ों किसान और व्यापारियों का आवागमन शुरू हो जाता है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग मंडी परिसर में प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों की बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम चल रहे इस कारोबार से मंडी की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी अजय पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।