फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar news

Siddharthnagar News: बनने के छह माह में टूट गई जिला पंचायत से बनी सड़क

Mon, 23 Sep 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
siddharthnagar news

विज्ञापन
खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के कुनगाई-लोहटा मार्ग का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के कुनगाई-लोहटा मार्ग से श्रीराम जानकी इंटर काॅलेज गिरधरपुर कुनगाई मार्ग को जोड़ने वाली जिला पंचायत से बनी सीसी रोड निर्माण के छह माह के भीतर ही टूट गई। ऐसा तब है जब इसी मार्ग पर छुट्टियों को छोड़कर शेष दिनों में सैकड़ों बच्चों को इसी मार्ग से विद्यालय आना जाना पड़ता है।

चौखड़ा-गिरधरपुर-लटेरा मार्ग के गिरधरपुर से लोहटा को जोड़ने वाली मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क का लगभग दो सौ मीटर की इस सड़क के जिला पंचायत से निर्माण होने की खबर से आसपास के गांवों सहित श्रीराम जानकी इंटर काॅलेज गिरधरपुर कुनगाई के बच्चों में खुशी छा गई थी। इनकी यह खुशी मार्ग बनने के बाद आवागमन में होने वाली सुगमता के चलते थी। लेकिन इनकी यह खुशी स्थाई नहीं रही। निर्माण के छह माह भी नहीं हुए कि सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी और धंस गई। शून्य किमी पर बनी ह्यूम पाइप पुलिया पर ढाली गई सीसी रोड सड़क पूरी उखड़ गई। यही नहीं सीसी मार्ग के दोनों तरफ पटरी भुगतान के बावजूद बगैर बनाए छोड़ दिया गया। गांव के गुलाम अली, सुनील मिश्र, कमलेश चौधरी, पप्पू,कमल आदि ने जिले के डीएम से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed