फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar news

Siddharthnagar News: बांस लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने गुमटी पर चढ़ी, साइकिल दुकानदार की मौत

Thu, 26 Sep 2024 04:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
siddharthnagar news
-मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के असिधवा चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के असिधवा चौराहे पर बुुधवार सुबह करीब 9:00 बजे बांस लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे रखी लकड़ी की गुमटी पर चढ़ गई। तेज रफ्तार से जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। गुमटी में साइकिल की दुकान थी, उसमें बैठे दुकानदार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के जुटने से पहले ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
ट्रैक्टर-ट्राॅली से गुमटी रौंदने के बाद लोग मौके पर जुटे तो साइकिल दुकानदार असिधवा निवासी ओमप्रकाश वर्मा (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों को आशंका थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी, लेकिन लोगों ने उनकी जान बचाने की कोशिश में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसा अधिवसवा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें ट्रैक्टर चालक की लापरवाही दिख रही है। मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के असिधवा गांव के पास चेतिया कस्बे की ओर सुबह 9 बजे ट्रैक्टर जा रहा था। ट्रैक्टर ने ओमप्रकाश वर्मा की गुमटी सहित उन्हें रौंद दिया। ओमप्रकाश के पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। तीनों बेटे रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। घर में ओमप्रकाश की पत्नी तीनों पुत्रों की पत्नियां रहती हैं। ओमप्रकाश की मौत की खबर सुनकर उनके पुत्र मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। चेतिया चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंचा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

---
बिना नंबर के ट्रैक्टर से हुआ हादसा
जिस ट्रैक्टर-ट्राॅली से हादसा हुआ है। उस पर नंबर दर्ज नहीं है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राॅली खेसरहा थाना के बनकटा रठिया बाजार के एक व्यक्ति का है, जबकि फिलहाल वाहन डीलर के नाम से है। इस मामले में पुलिस पता लगा रही है कि बांस लदा ट्रैक्टर कहां से कहां जा रहा था और चालक कौन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed