Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: September is about to end but humidity remains high at 34 degrees Celsius

Siddharthnagar News: पारा 34 डिग्री सेल्सियस के पार सितंबर बीतने को पर उमस बरकरार

Wed, 24 Sep 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: September is about to end but humidity remains high at 34 degrees Celsius
सिद्धार्थनगर। मौसम के बदले रुख के बीच पिछले कई दिनों से खिल रही तेज धूप से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पारही है। बुधवार को अधिकतम पारा 34.4 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बिजली गुल होते ही लोग पसीने से तरबतर हो गए। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया।
जिले में 20 सितंबर से तापमान वृद्धि देख जा रहा है। बुधवार को तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही लोगों को उमस का अहसास होने लगा था। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तीखी होती गई। शाम छह बजे मौसम में बदलाव हुआ। पुरुवा चली तो लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बदलते मौसम में लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सक सजग रहने की सलाह दे रहे हैं। आमतौर पर आधा सितंबर का महीना बीतने के बाद भी मानसून की बारिश की विदाई हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमतौर पर तापमान में गिरावट आने के साथ ही सुबह-शाम ठंड दस्तक देने लगती है। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिल जाती है, लेकिन ऐसा इस साल होता नहीं दिख रहा है। आधे से अधिक सितंबर का महीना बीते चुका है और मानसून की बारिश भी सुस्त हो गई है। लेकिन भीषण गर्मी और उमस के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
सुबह से शाम तक निकली चिलचिलाती धूप से गर्मी के तेवर काफी ज्यादा उग्र बने रहे। दोपहर में आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में उमस और बढ़ेगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed