{"_id":"690647460a79a4558d08a649","slug":"siddharthnagar-news-semi-insane-girl-taken-to-hospital-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147454-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अर्धविक्षिप्त युवती को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अर्धविक्षिप्त युवती को पहुंचाया अस्पताल
Sat, 01 Nov 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
बांसी। तीन दिनों से नरकटहा फल मंडी के सामने खेत में दर्द से कराह रही अर्धविक्षिप्त युवती को लोगों के सहयोग से 50 शैय्या युक्त संयुक्त अस्पताल बांसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को नरकटहा क्षेत्र के एनएच-28 से सटे फल मंडी के सामने बांध पार कर खेत में पड़ी एक युवती दर्द से कराह रही थी। उसके कपड़े कटे फटे थे। पूछे जाने पर वह अपना नाम सुरमिला गुप्ता और गांव गोठवा बता रही है। यह देखकर लोगों ने फोन कर एंबुलेंस बुलाया और उसे अस्पताल बांसी पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक इलाज हुआ। लोगों ने कपड़ा लाकर दिया।
इलाज कर रहे डाॅ. एमके चौधरी ने बताया कि यह अर्धविक्षिप्त है। इसका प्राथमिक इलाज किया गया है। इसके बाएं पैर के घुटने में काफी सूजन है। इसलिए उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है।