{"_id":"691f6c57a0c25abcc00807ac","slug":"siddharthnagar-news-sdm-reviews-feeding-of-sir-letter-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148509-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसडीएम ने की एसआईआर प्रपत्र की फीडिंग की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसडीएम ने की एसआईआर प्रपत्र की फीडिंग की समीक्षा
Fri, 21 Nov 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। एसआईआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण) कार्यक्रम को निर्धारित समय पर पूर्ण करने को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम राजेश कुमार ने बीआरसी पर बीईओ की उपस्थिति में बैठक की। इस दौरान उन्होंने एसआईआर प्रपत्र वितरण और फार्म फीडिंग की समीक्षा की।
जिन बीएलओ की प्रगति धीमी है एसडीएम ने उन्हें तेजी लाने और निर्धारित समय पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बीआरसी पर सभी बीएलओ को कऍल करके उनके बूथ की एसआईआर प्रपत्र वितरण और फाॅर्म फीडिंग और फोटो अपलोड की जानकारी ली। इस दौरान सेक्टर ऑफिसर बीईओ डुमरियागंज अशोक कुमार सिंह ने एसडीएम को बताया कि उनके सेक्टर के सभी 22 बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर की तरफ से एसआईआर डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उनकी तरफ से प्रतिदिन बूथों पर पहुंच कर अपडेट लिया जा रहा है। सभी बीएलओ और सुपरवाइजर एसआईआर कार्य समय पर पूर्ण कर देंगे। इस दौरान प्रेम प्रकाश चौबे, अमित मिश्रा, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- --