{"_id":"691b6221c41081e907089896","slug":"siddharthnagar-news-sdm-inspects-directs-to-speed-up-sir-work-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148328-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसडीएम ने किया निरीक्षण, एसआईआर कार्य में तेजी लाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसडीएम ने किया निरीक्षण, एसआईआर कार्य में तेजी लाने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धेंसा। एसडीएम शोहरतगढ़ ने तहसील क्षेत्र के कई गांवों का निरीक्षण कर मतदाता सघन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश बीएलओ को दिया।
एसडीएम विवेकानंद मिश्र तहसील के करौंदा नानकार, चनरगड्डी, रमवापुर, अतरी, गनेशपुर आदि गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से एसआईआर कार्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को पात्र लोगों का एसआईआर गणना प्रपत्र फार्म भरवाने एवं आनलाइन आवेदन करते समय बरती जाने वाली सावधानियाें की भी जानकारी दी।
एसडीएम शोहरतगढ़ ने बीएलओ को निर्देश दिया कि सभी लोग समयानुसार घर घर जाकर फार्म वितरित कर शत प्रतिशत आनलाइन डाटा फीडिंग कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही अक्षम्य है। इस दौरान लखनपारा के राम किशोर, ग्राम पंचायत महला के गया प्रसाद, करौंदा नानकार की उषा देवी सहित अन्य बीएलओ को निर्देशित किया गया।