फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Scholarship applications stalled due to OTR and website issues

Siddharthnagar News: ओटीआर और वेबसाइट की दिक्कत से छात्रवृत्ति के आवेदन लटके

Tue, 27 Oct 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 27 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Scholarship applications stalled due to OTR and website issues
- कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी आवेदन के लिए स्कूल और सहज जनसेवा केंद्रों के लगा रहे चक्कर
विज्ञापन

- समाज कल्याण अधिकारी बोले- 15 नवंबर तक करें आवेदन, ओटीआर की समस्या दूर करने का होगा प्रयास
धेंसा। ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) नंबर नहीं मिलने और वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत के कारण कक्षा नौ से 12 तक के सैकड़ों विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति आवेदन नहीं हो पा रहा है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थी स्कूलों और सहज जनसेवा केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विद्यार्थियों के अनुसार, इस बार छात्रवृत्ति आवेदन के लिए ओटीआर अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले वर्ष आवेदन करने वाले कई विद्यार्थी अपना ओटीआर भूल गए हैं। ऐसे में दोबारा आवेदन करने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर आवेदन नहीं हो पा रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि दो अक्तूबर से पहले भी करीब एक सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया बंद थी। अब तीन-चार दिनों से फिर आवेदन नहीं हो रहा है। वहीं, स्नातक और उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के आवेदन होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

----------------
- पिछले वर्ष छात्रवृत्ति मिलने से पढ़ाई में काफी मदद मिली थी। इस बार ओटीआर की समस्या के कारण आवेदन नहीं हो पा रहा है। इससे आगे की पढ़ाई में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनीता, कक्षा 12

वह सहज जनसेवा केंद्र के कई चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक आवेदन नहीं हो सका है। छात्रवृत्ति मिलने से किताबों और पढ़ाई से जुड़ी अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

- पूजा, कक्षा-12

अब पूरी पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति आवेदन के लिए एक ही ओटीआर का इस्तेमाल किया जाएगा, इसलिए विद्यार्थियों को इसे सुरक्षित रखना चाहिए। जिन विद्यार्थियों को ओटीआर नहीं मिल रहा है, वे समाज कल्याण विभाग में संपर्क करें। उनकी समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
- एमपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed