फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Sacred relics of Lord Buddha to be displayed in Kalmykia, Russia

Siddharthnagar News: रूस के काल्मिकिया में प्रदर्शित किए जाएंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष

Sun, 21 Sep 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Sacred relics of Lord Buddha to be displayed in Kalmykia, Russia
दिल्ली में रखा पिपरहवा रत्न। श्रोत प्रशासन। स्रोत विज्ञ​प्ति
सिद्धार्थनगर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कपिलवस्तु के पिपरहवा स्तूप की खुदाई में निकले रत्नों की रूस के काल्मिकिया में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

24 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में शामिल प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। वह प्रतिनिधिमंडल के साथ 23 सितंबर को भारतीय वायुसेना के विमान से रूस रवाना होंगे। सूचना अधिकारी बीएल यादव ने बताया है कि यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय से उपलब्ध कराई गई है। कपिलवस्तु के पिपरहवा में खोदाई में निकले पुरातात्विक अवशेषों की 127 वर्ष बाद भारत वापसी हुई है। अंग्रेज अफसर पेपे की ओर से पिपरहवा में 1898 में खोदाई में निकलवाई गईं कलाकृतियों को हांगकांग में नीलाम किया जाना था। पेपे के वंशज इन बौद्धकालीन अवशेषों की नीलामी कर रहे थे। पिपरहवा रत्न के नाम से प्रसिद्ध अवशेषों की केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के प्रयास से भारत वापसी हुई थी। अब भगवान बुद्ध के इन पवित्र अवशेषों का संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 24 सितंबर से एक अक्टूबर तक (काल्मिकिया) रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि कपिलवस्तु अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा भारत की साॅफ्टपावर और सांस्कृतिक कूटनीति का प्रभावी माध्यम बनेगी। बताया कि इससे पूर्व थाईलैंड और वियतनाम में भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी आयोजित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाईलैंड और वियतनाम की सफलता ने वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि रूस में होने वाली प्रदर्शनी इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएगी और भारत की सांस्कृतिक छवि को और निखरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed