{"_id":"696a87074bade4d44b0134f4","slug":"siddharthnagar-news-road-tax-officers-forgot-to-widen-bridge-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-151841-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क कर दी चौड़ी पर पुल को चौड़ा करना भूल गए जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क कर दी चौड़ी पर पुल को चौड़ा करना भूल गए जिम्मेदार
Sat, 17 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
-बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित चूटी और दलदला पुल लोगों की परेशानी का बने हैं सबब
- हर रोज लगता है जाम, इस सड़क से होकर पश्चिम बंगाल तक जाते हैं मालवाहक वाहन
खेसरहा। बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित चूटी पुल और दलदला पुल इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बने हुए हैं। दोनों पुलों के अत्यधिक संकरे होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। हालत यह है कि पुलों पर एक समय में सिर्फ एक तरफ के वाहन की निकल सकते हैं। इससे दूसरी तरफ के वाहनों को पुल पार करने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
बांसी से खलीलाबाद स्टेट हाईवे 10 मीटर चौड़ा हो गया है। इसी मार्ग से बेलौहा, नंदौर, खलीलाबाद के रास्ते से होकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक ट्रकों का लगातार आवागमन होता है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पुलों पर जाम की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। कई बार तो दलदला पुल पर दोनों तरफ वाहन आ जाने से लंबा जाम लग जाता है। क्षेत्र के हरिओम, दिनेश कुमार और राधेश्याम का कहना है कि सड़क तो चौड़ी कर दी गई, लेकिन पुल को चौड़ा नहीं किया गया। इससे परेशानी काफी बढ़ गई है।
-- -- -- -- -- --
स्कूली बच्चों व मरीजों को होती है दिक्कत
स्थानीय लोगों का कहना है कि संकरे पुलों की वजह से स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगने पर एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में परेशानी होती है। वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां नए पुलों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने से क्षेत्र के लोगों समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अंधा मोड़ और सकरा है पुलिया
दो जनपदों के जोड़ने वाले बांसी-खलीलाबाद स्टेट हाईवे मार्ग पर स्थित पुल पर ही अंधा मोड़ भी है, साथ ही इसके सकरा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर दोनों तरफ से आवागमन के दौरान वाहन अक्सर सड़क से नीचे उतर जाते है। जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पुलिया चौड़ी नहीं बनेगी, तब तक यह समस्या बनी रहेगी।
-- -- -- -- -
दोनों पुल के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
वीके राय, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी