फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Road destroyed due to bomb blast, people in panic

Siddharthnagar News: बम विस्फोट से सड़क ध्वस्त, लोगों में दहशत

Fri, 29 Aug 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Road destroyed due to bomb blast, people in panic
नेपाल के पचेहरा बाजार के पास सड़क विस्फोट का एक झलक। 
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा-चार नंबर मार्ग खंड पर कपिलवस्तु नगर पालिका-10 पचेहरा बाजार के पास बृहस्पतिवार की शाम को बम विस्फोट के बाद मुख्य सड़क ध्वस्त हो गई। विस्फोट से आसपास के लोगों में दहशत से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बम शाम करीब 6:10 बजे तेज आवाज सुनाई दी। इससे कई मीटर ऊपर तक गुबार उड़ने लगा। उसके बाद देखा गया कि बम के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। हालांकि, पुलिस का दावा है कि सड़क में दबा विस्फोटक पदार्थ फटने से ऐसा हुआ है। विस्फोट से 10 फुट का गड्ढा और चार फुट चौड़ी सड़क नष्ट हो गई।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क में पहले से दबा विस्फोटक फट गया है। उन्होंने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई। उपुलिस मौके पर पहुंच गई है। वार्ड अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बताया कि सड़क पर एक बड़ा विस्फोट हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने कहा है कि जांच की जा रही है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed