फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Relief from humidity, less effect of sunlight

Siddharthnagar News: उमस से राहत, धूप का असर भी कम

Fri, 10 Oct 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Relief from humidity, less effect of sunlight
सिद्धार्थनगर। मौसम बदलने से तापमान घटने लगा है। इससे लोगों को शुक्रवार को उमस से राहत मिली। लेकिन धूप खिले रहने से लोगों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन हल्की हवा के साथ गिरे तापमान ने लोगों को पिछले कई दिनाें से पड़ रही उमस से राहत दिलाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिल गई। लेकिन धूप का असर ज्यादा न होने से उमस कम रही। पूरे दिन मौसम नम रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, जिससे करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को गर्मी से राहत मिली। इससे व्रत में भी लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। शाम होते ही गर्मी से पूरी तरह से राहत मिल गई। इससे शहर से लेकर ग्रामीण कस्बों में खूब चहल पहल रही।
विज्ञापन

छह प्रतिशत कम हुई बारिश : मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष मानसून ऋतु एक जून से 30 सितंबर के दौरान प्रदेश में कुल समेकित वर्षा सामान्य रही। पूर्वी उप्र में यह 799.2 मिमी के दीर्घकालिक औसत से 17 प्रतिशत कम 666 मिमी रही, जिससे कुल प्रादेशिक मानसूनी वर्षा 746.2 मिमी के सापेक्ष 6 प्रतिशत कम 701.6 मिमी रही जो सामान्य श्रेणी में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed