फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Recounting on court orders, Rita becomes District Panchayat member

Siddharthnagar News: कोर्ट के आदेश पर पुनर्मतगणना, रीता बनीं जिला पंचायत सदस्य

Fri, 29 Aug 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Recounting on court orders, Rita becomes District Panchayat member
विजयी प्रत्याशी रीता को प्रमाण पत्र देते एडीएम गौरव श्रीवास्तव। 
बांसी। न्यायालय सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर शुक्रवार को मतगणना के छठे चरण के चार्ट की गिनती कर एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने रीता देवी को जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। शुक्रवार को मतगणना के बाद प्रमाणपत्र देते हुए रीता देवी को बधाई दी।
विज्ञापन

पुनर्मतगणना के बाद जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित हुई रीता देवी बांसी ब्लॉक के ग्राम तेजगढ़ की निवासी है। इन्हें चुनाव के चार साल बाद कोर्ट में चले केस में फैसले के बाद जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

रीता देवी के अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने से बताया कि रीता देवी बनाम सुनरा देवी को लेकर चुनावी केस चला कि छठे चरण मतदान में मतगणना अधिकारियों ने योगफल गलत करके विजयी प्रत्याशी को हटाते हुए कूट रचित तरीके से दूसरे का नाम अंकित करके घोषणा कर दी और सुनरा देवी को जिला पंचायत सदस्य घोषित कर दिया गया। जबकि ऐसा नहीं था छठे चरण में मतदान का कुल योगफल 468 था जो गलत था। इसे 378 होना चहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी रीता देवी पांच वोटों से विजयी हुई थीं, लेकिन सुनरा देवी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसके संबंध में रीता देवी के दाखिल वाद पर न्यायालय सत्र न्यायाधीश के यहां केस चला, जहां न्यायालय ने सभी प्रपत्रों का अवलोकन के बाद पाया कि पांच मतों से रीता देवी विजयी है।

12 अगस्त को अपर जनपद न्यायाधीश मोहम्मद रफी ने फैसला दिया कि सभी मत पत्रों का गणना की जाए और रीता देवी को विजयी घोषित करके प्रमाण पत्र दिया जाए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी की ओर से रीता देवी को पांच मतों से विजयी घोषित करते हुए प्रमाणपत्र सौंप दिया। साथ ही एक आदेश न्यायालय की ओर से दिया गया कि जिन-जिन लोगों ने कूट रचित दस्तावेज में सहयोग किया है। उन पर उचित एवं दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed