{"_id":"68bf1c576ab2265e8500c6e9","slug":"siddharthnagar-news-raptis-cutting-stopped-but-danger-remains-on-the-tower-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-144256-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राप्ती की कटान रुकी टावर पर खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राप्ती की कटान रुकी टावर पर खतरा बरकरार
Tue, 09 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव में रूकी राप्ती की कटान। संवाद
भनवापुर। क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव में पिछले करीब एक माह से कटान कर रही राप्ती नदी की कटान सोमवार को नियंत्रित रही। कटान रुकने से लोगों ने फिलहाल राहत की सांस ली। मगर कटान की चपेट में आने की आशंकाओं के बीच बिजली निगम नदी के किनारे लगे टावर को हटाने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है।
पिछले एक माह से क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव से होकर गुजरने वाली राप्ती की कटान से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों ने डेरा डाल रखा है और कटान को रोकने में जुटे हुए हैं।
कभी राप्ती के घटते जलस्तर से कटान तेज हो जा रही है तो पानी बढ़ने से कटान रुक जा रही थी। विभाग इसे रोकने की जद्दोजहद में जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ लगे मजदूरों की मदद से कटान पर काफी हद तक काबू पा लिया है।
विज्ञापन
नदी के किनारे लगे बिजली निगम का टावर कटान की चपेट के आने की आशंकाओं के बीच बिजली निगम जिम्मेदारों की मौजूदगी में टावर को स्थानांतरित करने के लिए जुटा हुआ है। जेई सिंचाई विभाग मिथलेश लाल दास ने बताया कि राप्ती की कटान पूरी तरह रुक गई है। बिजली निगम के लोग टावर को हटाने में जुटे हैं। फिलहाल कटान पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है।