फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Ram's name is greater than Ram, its glory will never diminish

Siddharthnagar News: राम से बड़ा राम का नाम, कभी कम नहीं होगी इसकी महिमा

Fri, 30 Oct 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 30 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Ram's name is greater than Ram, its glory will never diminish
- तेज बारिश के बावजूद रामकथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

पथरा। मिठवल ब्लॉक के सेमरहना गांव में चल रही सात दिवसीय रामकथा के पहले दिन शुक्रवार को वृंदावन से आए कथावाचक विजय कौशल ने राम नाम की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम नाम की महिमा कभी कम नहीं होगी बल्कि दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाएगी। प्रभु श्रीराम स्वयं कह गए हैं कि राम से बड़ा राम का नाम है।
कथावाचक ने कहा कि राम नाम जीवन का आधार और सबसे बड़ा मंत्र है। भगवान शिव भी निरंतर राम नाम का जाप करते हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक हर अवसर पर राम नाम का महत्व दिखाई देता है। बच्चे के जन्म पर सोहर गीतों से लेकर विवाह जैसे मांगलिक कार्यों और मनुष्य की अंतिम यात्रा तक राम नाम का उद्घोष किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राम और शिव एक-दूसरे में समाहित हैं। राम में शिव और शिव में राम विद्यमान हैं। राम नाम मनुष्य की चेतना से जुड़ा है और जीवन के प्रत्येक क्षण में इसका विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर तेज बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामकथा सुनने पहुंचे। इस दौरान मुख्य यजमान इंद्रावती सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed