फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rain of money on Dhanteras added to the charm...the market shone

Siddharthnagar News: धनतेरस पर धन वर्षा ने बढ़ाई राैनक...चमक उठा बाजार

Sat, 18 Oct 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rain of money on Dhanteras added to the charm...the market shone
सिद्धार्थ तिराहे पर प्रतिमा खरीदारी के दौरान लगी भीड़। संवाद
- 200 करोड़ से अधिक के कारोबार होने का व्यापारियों ने लगाया अनुमान, एजेंसी पर कम दिखी भीड़, शनिवार का रहा असर
विज्ञापन

- बुकिंग पूरी आज ले जाएंगे गाड़ी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक के सामान व बाइक पर अधिक जोर कपड़े व गाने की हुई खरीद



- धन की देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए मूर्ति की भी हुई खरीदारी झाड़ू भी खूब बिका

सिद्धार्थनगर। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर शनिवार बाजार में खूब धनवर्षा हुई। शहर से गांव-कस्बों तक की दुकानों में लोगों ने खरीदारी की। सुबह से रात तक लोगों ने मनपसंद सामान की खरीदारी की। गहने, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़े एवं गृहस्थी में उपयोगी सामान के बाजार में देर शाम तक रौनक रही। मूर्तियां भी खूब बिकीं। मान्यता के अनुसार झाड़ू की भी खूब खरीदारी की गई।

बाइक की एजेंसी पर उतनी भीड़ नहीं दिखी जितना अनुमान था। जब इसके बारे में बात की गई तो एजेंसी के लोगों ने बताया कि शनिवार के दिन लोग लोहा नहीं ले जाते हैं। ऐसा मानते हुए कुछ लोगों ने बुक करवाकर छोड़ दिया जो दीपावली को लेकर जाएंगे। वहीं कुछ लोग जान रहे थे कि शनिवार को धनतेरस है, इसलिए शुभ मुहूर्त देखकर उन्होंने पहले ही ले लिया। वहीं, अधिकांश लोग खरीद करते हुए दिखे। उनका मानना था कि त्योहार शुभ ही शुभ है, इसमें दिन का बहुत महत्व नहीं होता है। कारोबार की बात करें तो कोई सटीक विषलेशण नहीं है, लेकिन बाजार के जानकार बता रहे हैं कि जनपद में 200 करोड़ से अधिक केवल धनतेरस पर कारोबार होने का अनुमान है। क्योंकि, आभूषण को छोड़ दिया जाए तो जीएसटी में कटौती से हर सामान के दाम कम हुए हैं, इसलिए इतने का कारोबार हो सकता है।
विज्ञापन

धनतेरस से शुरु हुआ दीपावली का उत्सव

दीपावली के दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के दिन लोगों ने मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, मृत्यु के देवता यमराज और धन्वंतरि की विधि पूर्वक पूजन किया गया। शहर की सभी ज्वेलर की दुकानों और सड़क किनारे सजे बर्तन की दुकानों पर खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग नजर आए। सुबह से लोग खरीदारी में जुट गए थे। कुछ लोग शुभ मुहूर्त में खरीद करने का इंतजार करते दिखे। बाइक बाजार में उछाल आया और धनतेरस के दिन जिले में बड़ी खरीद की उम्मीद है। शनिवार का असर जरूर रहा, लेकिन आलओवर देखा जाए तो बाजार में कुल बिक्री का सबसे बड़ा शेयर वाहन का ही देखने को मिला। आठ हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों की बुकिंग होगी। इसमें बाइक सबसे अधिक थी। वहीं थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर और ट्रैक्टर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त में खरीदे आभूषण और बर्तन
धनतेरस पर पहुंच के अनुसार आभूषण और बर्तन खरीदने की मान्यता है। बाजार का हाल जानने के लिए शहर के उसका रोड से हनुमानगढ़ी मंदिर तक की दुकानों को देखा गया। कमोबेश हर जगह खरीदार जुटे हुए थे जो सामान का मोलभाव करते हुए दिखे। आभूषण की दुकानों पर सोने-चांदी की महंगाई के हिसाब से कम वजन वाले आभूषण की लोगों ने अधिक खरीदारी की। लक्ष्मी, गणेश भगवान की मूर्ति बना चांदी का सिक्का खूब बिक रहा था। पुराना सिक्का दो रेट पर बिक रहा था। कुछ दुकानों पर दो हजार तो कुछ 2400 रुपये में लोग खरीद करते हुए दिखे। वहीं बर्तन विक्रेता सागर, अविनाष और प्रदीप का कहना था कि जीएसटी में कटौती से दाम कम हुआ है, इसलिए कई आकर्षक ऑफर भी है। एक बर्तन के साथ कई मिल रहा है। कीमत भी कम हुई है, इसलिए दुकान शुरु होने तक अबतक शाम पांच बजे तक अच्छी बिक्री हुई है। इस प्रकार की मूर्ति की दुकानें सजी हुई थीं। खरीदारों की भीड़ दिखी। इसमें धन की देवी लक्ष्मी और गणपति भगवान की मूर्ति लोग अधिक खरीद रहे थे। चीनी मिट्टी के साथ प्लास्टिक और शीशे की मूर्ति भी बाजार में सजी हुई थीं, जिसका काफी मांग थी।

बाइक की होती रही बुकिंग
पथरा। शनिवार को धनतेरस का पर्व क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतरेस पर खरीदारी करना भी शुभ होता है। इससे न सिर्फ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है बल्कि घर में धन, खुशहाली, समृद्धि, वैभव और सकारात्मकता का भी वास होता है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ऐसे में कार बाइक साइकिल व लोहे से बने बर्तन की खरीदारी न होने के कारण दुकानदारों में मायूसी छाई रही। हिन्दू धर्म में शनिवार को लोहे से बनीं वस्तु लेना अशुभ माना जाता है। पथरा कस्बे में एजेंसी के मालिक अमित कुमार पांडेय ने बताया के शनिवार के दिन धनतेरस पड़ने के चलते पूरे दिन एक भी बाइक की बिक्री नहीं हुई। टीवीएस एजेंसी के मालिक आदित्य वर्मा ने पूरे साल में सबसे ज्यादा धनतेरस में बाइक की बिक्री होती है, जिसका हम सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल आज के दिन एक भी नहीं बिक्री हुई। कल होने की उम्मीद है।


शनिवार के दिन लोहा लेना शुभ नहीं, पड़ता है असर
इस वर्ष धनतेरस शनिवार को होने के कारण, शनिदेव लोहा खरीदने से नाराज हो सकते हैं। मान्यता है कि शनिदेव का लोहे से गहरा संबंध है और शनिवार को लोहा खरीदने से उनका प्रकोप बढ़ सकता है। इसलिए सोना-चांदी या पीतल जैसी शुभ वस्तुएं खरीदना बेहतर है। शनिदेव के क्रोध से बचने के लिए धनतेरस पर लोहा खरीदने से लोगों ने परहेज किया। पारंपरिक रूप से सोना-चांदी के साथ धनिया बीज और नमक खरीदने की परंपरा भी विशेष मानी गई है। मान्यता है कि धनिया माता लक्ष्मी का प्रिय अर्पण है जो अन्न और समृद्धि का प्रतीक है जबकि नमक शुद्धता और नकारात्मकता को दूर करने वाला तत्व माना गया है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस झाड़ू खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन है। कहा जाता है कि इस दिन घर में नई झाड़ू लाने से धन की प्राप्ति होती है और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। दीपावली तक शुभ मुहूर्त है, वाहन की खरीद कर सकते हैं।

- पं. दिलीप कुमार पांडेय

सिद्धार्थ तिराहे पर प्रतिमा खरीदारी के दौरान लगी भीड़। संवाद

सिद्धार्थ तिराहे पर प्रतिमा खरीदारी के दौरान लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed