फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Raghavendra targets Akhilesh over alleged AI video

Siddharthnagar News: कथित एआई वीडियो को लेकर राघवेंद्र ने अखिलेश पर साधा निशाना

Wed, 02 Sep 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Raghavendra targets Akhilesh over alleged AI video
डुमरियागंज। समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित कथित एआई से तैयार वीडियो दिखाए जाने के मामले को लेकर हिंदू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। बुधवार को जारी वीडियो बयान में उन्होंने कथित वीडियो की कड़ी निंदा करते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई तकनीक के माध्यम से गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को सिगरेट और गांजा पीते हुए दिखाया गया। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होने के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर और नाथ संप्रदाय के प्रमुख भी हैं। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व को इस तरह दिखाना हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध और वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन धार्मिक व आध्यात्मिक व्यक्तित्वों के सम्मान और सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव को राजनीतिक विरोध में भी मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed