{"_id":"6931c90aaf8b60747d03c079","slug":"siddharthnagar-news-queues-formed-even-before-the-committee-opened-members-received-fertilizer-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149254-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समिति खुलने से पहले ही लगी कतार, सदस्यों को मिली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समिति खुलने से पहले ही लगी कतार, सदस्यों को मिली खाद
Thu, 04 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
जोगिया ब्लॉक के साधन सहकारी समिति जखौलिया पकड़ी पर दूसरे दिन खाद लेने के लिए किसानों की लगी भीड
- फोटो : विशेषरगंज मेले में लगा झूला।
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति जखौलिया पकड़ी पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी खाद लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोग समिति के खुलने का इंतजार करने लगे। अपर जिला सहकारी अधिकारी रमेश कुमार कन्नौजिया की उपस्थिति में किसानों में खाद वितरित किया गया।
साधन सहकारी समिति जखौलिया पकड़ी पर यूरिया और डाई खाद उपलब्ध होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रहा था। इससे गेहूं के खेत की बुवाई समय से नहीं हो पा रही थी और यहां लोग 10 दिन से समिति का चक्कर काट रहे हैं। किसानों के खाद की समस्या को लेकर अमर उजाला अखबार ने चार दिसंबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
खबर के बाद कोऑपरेटिव की नींद खुली और बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समिति जखौलिया पकड़ी पर अपर जिला सहकारी अधिकारी रमेश कुमार कन्नौजिया ने पहुंचकर लोगों को खतौनी के आधार पर उनके रकबा के हिसाब से यूरिया खाद वितरित कराया। इसी क्षेत्र के भगवंत दुबे, रामरतन, राहुल दुबे, भोला पांडेय, पृर्थी, राम अंधारे आदि किसानों ने अमर उजाला अखबार की सराहना की।