फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Procession of Alam Taboot taken out on the martyrdom day of Imam Hasan

Siddharthnagar News: इमाम हसन के शहादत दिवस पर निकाला अलम ताबूत का जुलूस

Sun, 24 Aug 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Procession of Alam Taboot taken out on the martyrdom day of Imam Hasan
डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में इमाम हसन के शहादत दिवस पर रखा गया बड़ा ताजिया।  - फोटो : संवाद
- हल्लौर कस्बे में जगह जगह आयोजित हुई मरसिया मजलिस, रखे गए ताजिया
विज्ञापन

डुमरियागंज। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब और उनके नवासे हजरत इमाम हसन के शहादत दिवस पर शनिवार को शिया बहुल कस्बा हल्लौर में मरसिया मजलिस आयोजित की गई और अलम और ताबूत का जुलूस निकालकर अकीदतमंदों ने नौहा पढ़कर मातम कर उन्हें श्रद्धा सुमन पेश किए।

पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा के नवासे और शिया समुदाय के दूसरे इमाम हजरत हसन के शहादत दिवस को लेकर शुक्रवार की रात को हल्लौर कस्बे में इमामबाड़ा और घरों पर छोटे बड़े भारी संख्या में ताजिया रखे गए। सारी रात जागकर लोगों ने नौहा पढ़कर मातम किया, शनिवार की दोपहर 3:30 पर हल्लौर स्थित तवंगर हुसैन और तौकीर हसन के आवास पर मरसिया मजलिस आयोजित हुई। इसमें इमाम हसन की शहादत को विस्तार से बयान किया गया। मौलाना शहकार हुसैन जैदी और जाकिर जमाल हैदर रिजवी ने कहा कि मुसलमानों के लिए आज बड़े शोक और गम का दिन है। मजलिस के बाद अंजुमन फरोग मातम और अंजुमन गुलदस्ता मातम की ओर से अलम और ताबूत, ताजिया का जुलूस निकाला गया। नौहा और मातम के बीच जन्नतुल बकी होते हुए देर शाम को कर्बला पर पहुंचकर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed