{"_id":"68caf4ad30cd32f27e01fb93","slug":"siddharthnagar-news-prisoners-will-remain-fit-in-jailwill-do-workouts-in-the-morning-and-evening-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-144815-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जेल में फिट रहेंगे कैदी...सुबह-शाम करेंगे वर्कआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जेल में फिट रहेंगे कैदी...सुबह-शाम करेंगे वर्कआउट
Wed, 17 Sep 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में कैदीयो के लिए बना ओपन जिम। स्रोत जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जेल में बनाया गया ओपन जिम, कैदियों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थनगर। कैदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जिला जेल प्रशासन ने नई पहल की है। अब जेल परिसर में अत्याधुनिक ओपन जिम सेंटर तैयार कराया गया है। इससे अब बंदी सुबह और शाम व्यायाम कर सकेंगे। इससे कैदी न सिर्फ तनावमुक्त होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे बल्कि खुद को फिट भी रख सकेंगे।
जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने बताया कि जिम में ट्रेडमिल, एक्सरसाइज बाइक, पुशअप-डिप्स स्टेशन, प्रीचर बेंच, मल्टी जिम मशीन सहित कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। यहां बंदियों को प्रशिक्षित जेल कर्मियों की निगरानी में व्यायाम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैदियों को सिर्फ दंडित करना ही लक्ष्य नहीं है बल्कि उन्हें सुधरने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का अवसर देना भी हमारी जिम्मेदारी है। ओपन जिम के माध्यम से कैदी न केवल शारीरिक रूप से मजबूत होंगे बल्कि मानसिक रूप से भी सकारात्मक सोच विकसित करेंगे। जब कैदी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होकर समाज में अपने स्थान को फिर से प्राप्त करें। उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है और यही सोच आज हम सभी के लिए प्रेरणा बनी है। कहा कि वर्तमान समय में कैदियों का पुनर्वास केवल सजाओं तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी बन चुकी है।