फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Prepare for board exams by making a plan, you will get good results

Siddharthnagar News: प्लान बनाकर करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, मिलेगा अच्छा परिणाम

Fri, 09 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Prepare for board exams by making a plan, you will get good results
- प्रत्येक विषय के अनुसार समय-सारिणी बनाकर करें अभ्यास
विज्ञापन

- समय प्रबंधन के साथ विषयों को कई खंड में बाट कर करें तैयारी
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब डेढ़ महीने का समय बचा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को कम समय में विषयों का ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करना एक चुनौती है। इसके लिए शिक्षक प्लानिंग के साथ परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दे रहे हैं। रोजाना के अभ्यास के लिए विषय वार सारिणी बनाकर पढ़ने की सलाह दे रहे हैं। लक्ष्य बनाकर समय से तैयारी पूरी कर अच्छे अंक हासिल करने की तरकीब शिक्षक समझा रहे हैं।
जय किसान इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रवक्ता सच्चिदानंद शुक्ला ने बताया कि विज्ञान विषय के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी कर छात्र- छात्राएं शत-प्रतिशत अंक ला सकते हैं। परीक्षा की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण समय प्रबंधन है। छात्र-छात्राएं पूरे पाठ्यक्रम को कई खंडों में बांट कर पूरा करें। प्रत्येक दिन पाठ्यक्रम का कितना और कौन सा हिस्सा पढ़ना है, निर्धारित करें। प्रश्न बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय के लिए अध्यायों का चयन भी करें। पिछले सालों के प्रश्न पत्रों से इसका अंदाजा लगाएं।
विज्ञापन

सच्चिदानंद शुक्ला ने बताया कि पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण अंशों जैसे परमाणु संरचना, प्रकाश विद्युत प्रभाव, तथा विवर्तन, व्यतिकरण इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रत्यावर्ती धारा, गौस का नियम, किरचॉफ का नियम, विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव, प्रेरण पर पूछे जाने वाले प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें। सुबह जल्दी उठने की सलाह दी। गणित हो या अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विषय, भूगोल, जीव विज्ञान सभी में लेखन के अभ्यास करें। पिछले वर्षों के मॉडल प्रश्न पत्रों के प्रश्नों का अभ्यास करें। स्वमूल्यांकन के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रश्न पत्रों को हल करने का अभ्यास करें। प्रत्येक विषय के नोट्स भी बनाएं। यदि कोई कठिन प्रश्न समझ में न आए तो अपने विषय अध्यापक से सलाह लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा से किसी भी प्रकार भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ये रणनीति आएगी काम
तनाव मुक्त रहें, पूरी लें नींद : तैयारी के दौरान तनाव से बचें। रोजाना 6-8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें। इससे दिमाग फ्रेश रहेगा और एकाग्रता बढ़ेगी।
-----
हिंदी व अंग्रेजी में लेखन पर फोकस : इन विषयों में हैंडराइटिंग और व्याकरण बहुत मायने रखते हैं। रोजाना राइटिंग प्रैक्टिस करें। स्पेलिंग व पैराग्राफ सुधारें।

------
एक अंक वाले प्रश्न महत्वपूर्ण : अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में कॉन्सेप्ट क्लियर होना जरूरी। रटने के बजाय समझकर तैयार करें।
----
दो-तीन अंक वाले प्रश्नों में फॉर्मूला हाईलाइट : विज्ञान वर्ग के छात्र न्यूमेरिकल हल करते समय इस्तेमाल किया सूत्र लिखें। बॉक्स में हाईलाइट करें।
-----
पांच अंक वाले विस्तृत प्रश्नों की मजबूत तैयारी : डेरिवेशन, सूत्र निगमन और डायग्राम पर खास अभ्यास करें। डायग्राम पेंसिल से साफ-सुथरा बनाएं। सूत्र को बॉक्स में बंद कर काले पेन से हाईलाइट करें।
-----
विज्ञान पर स्पेशल फोकस : सूत्र, डेरिवेशन, न्यूमेरिकल और हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल वाले एक अंक के प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed