{"_id":"693711c76f8d2ae75f0a15a0","slug":"siddharthnagar-news-preparations-for-pre-board-exams-begin-in-schools-exams-to-be-held-in-january-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-149506-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, जनवरी में होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, जनवरी में होगी परीक्षा
Mon, 08 Dec 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय। संवाद
- कोर्स पूरा कराने के लिए चलाई जा रही अतिरिक्त कक्षाएं, 30 दिसंबर तक निर्धारित हुआ समय
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके बाद जिले के राजकीय, एडेड और वित्त विहीन स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूलों में विद्यार्थियों का मूल्यांकन बेहतर करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इसको लेकर डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
जिले के 28 राजकीय सहित 223 कॉलेजों में हाईस्कूल के 19,167 छात्र और 18,334 छात्राएं और इंटर वर्ग के 13,962 छात्र और 13,247 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच होगी। तैयारी को देखते हुए जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होने की संभावना है, इसलिए संबंधित विषयों की कक्षाएं नियमित चलाई जा रही हैं। शिक्षक महत्वपूर्ण प्रश्न हल करा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा पद्धति समझने में सुविधा हो सके। वहीं अभिभावकों से कहा गया है कि घर में पढ़ाई का माहौल बनाए रखें। कई स्कूलों में पाठ्यक्रम लगभग पूरा है। हाईस्कूल के बच्चों को ओएमआर शीट भरने का तरीका बताया जा रहा है, वहीं इंटर के विद्यार्थियों को लेखन अभ्यास कराया जा रहा है। जनवरी से प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू करने की तैयारी है। इससे विद्यालयों में विद्यार्थियों को अधिक लिखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कई स्कूलों में रोज दो अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं ताकि विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान समय पर हो सके।
सभी स्कूलों को जल्द पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद पुनरावृत्ति कक्षाएं चलाई जा रही हैं। विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम और मेरिट में स्थान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनवरी में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
- अरुण कुमार, डीआईओएस