फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Pradhan representative alleges attack, then reconciles

Siddharthnagar News: प्रधान प्रतिनिधि ने लगाया हमले का आरोप, फिर कर ली सुलह

Thu, 23 Oct 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Pradhan representative alleges attack, then reconciles
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जुड़वनियां गांव के प्रधान प्रतिनिधि श्रीचंद जायसवाल ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किए जाने का आरोप लगाया है। बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई। दोनों पक्ष कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि उनके गांव का एक युवक चिताही की तरफ से आने के दौरान गिर गया। इसी दौरान कठौतिया गांव के लगभग 20 लोगों ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक घायल अवस्था में था। उन्होंने ग्रामीणों से पहले उसका उपचार फिर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया। उसी दौरान उनके गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने इसकी शिकायत थाना त्रिलोकपुर में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed