{"_id":"698645f9f8f6e2e284048e3d","slug":"siddharthnagar-news-police-recruitment-examination-will-be-held-from-june-8-to-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-153007-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून तक... तैयारी में जुटे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून तक... तैयारी में जुटे अभ्यर्थी
Sat, 07 Feb 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
-परीक्षा की तैयारी के साथ फिजिकल एक्टिविटी पर भी दे रहे ध्यान
सिद्धार्थनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथि आठ से 10 जून के मध्य निर्धारित होने के बाद जिले के अभ्यर्थियों में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे युवा अब पूरी तरह से तैयारी में जुट गए हैं। लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट को लेकर भी अभ्यर्थी विशेष ध्यान दे रहे हैं।
परीक्षा की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों ने अपनी दिनचर्या में बदलाव किया है। अधिकांश युवा अब रोजाना निर्धारित समय पर पढ़ाई कर रहे हैं और साथ ही दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शारीरिक फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं। कई अभ्यर्थी कोचिंग संस्थानों के साथ-साथ स्वयं से भी तैयारी कर रहे हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर छात्र मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्र को भी देख रहे हैं। पुलिस भर्ती में केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि फिजिकल के लिए भी अभी से ही प्रयास करना शुरू कर दिए हैं। इसलिए रोज सुबह दौड़ और शाम को व्यायाम करने पर भी अभ्यर्थी ध्यान दे रहे हैं।
-- -- -- -
बोले अभ्यर्थी
परीक्षा का समय तय होने से लक्ष्य स्पष्ट हो गया है। इससे कितने समय में क्या तैयार करना है। उसी अनुसार पढ़ाई की जा रही है। पढ़ाई के साथ-साथ खान-पान और फिटनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं ताकि फिजिकल टेस्ट में किसी तरह की कमी न रह जाए।
विज्ञापन
अन्नू शर्मा, अभ्यर्थी
-- -- -- -
रोजाना दौड़ और स्ट्रेचिंग के साथ सामान्य ज्ञान और रीजनिंग की तैयारी कर रही हैं। पुलिस भर्ती महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर है और इसे किसी भी हाल में गंवाना नहीं है। पूरी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने में जुटे हुए हैं।
स्नेहा यादव, अभ्यर्थी