{"_id":"688e4f1b184bc423b905dfa1","slug":"siddharthnagar-news-police-beat-up-five-miscreants-for-stealing-reiki-tax-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142138-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रेकी कर चोरी करने वाले पांच शातिरों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रेकी कर चोरी करने वाले पांच शातिरों को पुलिस ने दबोचा
Sat, 02 Aug 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभागार में आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ. अभिषेक महाजन।
- फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात जांच की। इस दौरान सिंगारजोत के पास से शिवकुमार उर्फ बड़कन निवासी तिकुईया, केशव राम उर्फ लंपट निवासी अर्जुनपुर, ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश निवासी खैरी, राकेश गांव और थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर, बूढ़े निवासी गांधी चक थाना खरगूपुर जनपद गोंडा को पकड़ा।
उनके कब्जे से 1.97 लाख रुपये नकदी और आभूषण बरामद किए। पकड़ गए बदमाश रेकी करके वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ के बाद आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय रवाना कर दिया।
पुलिस लाइंस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी और त्रिलोकपुर पुलिस की टीम लगाई गई थी। इसी बीच एसओ त्रिलोकपुर विपिन प्रकाश सिंह और एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी को मुखबिर से जानकारी मिली कि चोरी से संबंधित शातिर सिंगारजोत की तरफ से पैदल आ रहे है जो अन्य चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन
सूचना पर टीम अलर्ट हुई और आजादनगर के पास घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को पकड़ लिया। इसके कब्जे से नकदी, आभूषण और उपकरण बरामद किए गए हैं।