{"_id":"6938678c11af029a090d7bb9","slug":"siddharthnagar-news-poetry-workshop-organized-in-the-company-of-litterateurs-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149554-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साहित्यकारों की संगति में सजी काव्य कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साहित्यकारों की संगति में सजी काव्य कार्यशाला
Tue, 09 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बसंतपुर स्थित पीएम-श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन दिवसीय काव्य-सृजन कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें साहित्यिक अभिरुचि रखने वाले विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने विद्यार्थियों को कविता लेखन की विधा, छंद, भाषा और भाव के साथ उसकी सामाजिक भूमिका से अवगत कराया। कार्यशाला में कक्षा आठ से 11 तक के कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के लिए लखीमपुर खीरी से आए प्रसिद्ध गीतकार ज्ञानप्रकाश आकुल, गोपालगंज (बिहार) के चर्चित कवि सर्वेश तिवारी श्रीमुख, सिद्धार्थनगर के युवा कवि पंकज सिद्धार्थ और अभिमन्यु तिवारी ने विद्यार्थियों को कविता की सूक्ष्मताओं से परिचित कराया। इस दौरान सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सहायक आचार्य व कवि डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।