{"_id":"6ae4dc831ea7877ae00d9907","slug":"siddharthnagar-news-poetry-and-ghazals-will-resonate-in-lohia-kala-bhavan-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167379-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लोहिया कला भवन में आज गूंजेंगी कविता और गजलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लोहिया कला भवन में आज गूंजेंगी कविता और गजलें
Fri, 30 Oct 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
- लोहिया कला भवन में आज सजेगी शायरी की महफिल, नामचीन कवि और शायर सुनाएंगे रचनाएं
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में रविवार को रसखान कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन होगा। जीवंत फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस साहित्यिक कार्यक्रम में देश के नामचीन कवि और शायर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को साहित्य की विभिन्न विधाओं से रूबरू कराएंगे।
कार्यक्रम में डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी ''''दीपक'''', सलीम सिद्दीकी, फैज खलीलाबादी, प्रो. बलवंत सिंह, डॉ. दिनेश त्रिपाठी, नागेश शांडिल्य, सहर महमूद, नवल सुधांशु, जुबैर अहमद, शशि श्रेया, डॉ. चेतना पांडेय, इकबाल यूसुफ और अरविंद इनायत सहित कई कवि और शायर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
आयोजक पंकज सिद्धार्थ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा यहां की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को नई पहचान दिलाना है। कविता, गीत, गजल और शायरी के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को भी अभिव्यक्ति दी जाएगी। उन्होंने साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर कवियों और शायरों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।