फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Picture exhibition organized on Partition Horrors Memorial Day

Siddharthnagar News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई चित्र प्रदर्शनी

Fri, 15 Aug 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Picture exhibition organized on Partition Horrors Memorial Day
विकास भवन में  विभाजन विभीषिका से संबधित अभिलेखो की चित्र प्रदर्शनी को देखते सांसद जगदंबिका पाल
सिद्धार्थनगर। भारत विभाजन 14 अगस्त 1947 की स्मृति में बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। विभीषिका से संबंधित अभिलेखों की चित्र प्रदर्शनी विकास भवन में लगाई गई। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। आज ही के दिन हमारे देश का विभाजन हुआ था। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। एक दिन पूर्व 14 अगस्त 1947 को देश का विभाजन हुआ, जिसमें बहुत से लोगो ने अपने जान दी। सभी ने विकास भवन में लगे चित्रों का सभी ने अवलोकन किया। इस अवसर पर सीडीओ बलराम सिंह, पीडी नगेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीडीओ सतीश सिंह, डीपीआरओ वाचस्पति झा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed