फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: People are loving clothes from Kashmir and carpets from Bhadohi

Siddharthnagar News: लोगों को भा रहे कश्मीर के कपड़े, भदोही की कालीन

Fri, 30 Jan 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: People are loving clothes from Kashmir and carpets from Bhadohi
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में आयोजित सिद्धार्थनगर महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए उत्पाद लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। कश्मीर के ऊनी कपड़े, अलीगढ़ और हाथरस की चूड़ियां-कंगन, भदोही के कालीन और सहारनपुर से आए सोफे मेले की शान बने हुए हैं।
विज्ञापन

इन दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही है, जिसमें अलीगढ़-हाथरस से आई वस्तुओं की ओर महिलाओं और युवतियों की सबसे अधिक रुचि देखी जा रही है।
शुक्रवार को बादल छाए रहने के बावजूद मेले में चहल-पहल बनी रही। लोग घूमने के साथ-साथ जरूरत के सामान की खरीदारी भी करते नजर आए। महोत्सव में कई जिलों के कारीगरों और व्यापारियों ने अपने-अपने उत्पादों की दुकानें सजा रखी हैं, जिन्हें देखने और खरीदने के लिए भीड़ उमड़ रही है। भदोही से कालीन, पायदान और डोरमैट की दुकान लेकर आए फैसल और शोएब अख्तर ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से महोत्सव में दुकान लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक के हस्तनिर्मित कालीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed