फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Patience broke after waiting from morning till afternoon, farmers blocked the highway

Siddharthnagar News: सुबह से दोपहर तक इंतजार टूटा सब्र, किसानों ने जाम किया हाईवे

Fri, 22 Aug 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Patience broke after waiting from morning till afternoon, farmers blocked the highway
यूरिया के लिए किसानों ने जाम की सड़क
धेंसा। सहकारी समिति धेंसा में यूरिया बंटने की सूचना पाकर सुबह छह बजे से ही किसानों की भीड़ लग गई। आईडी नंबर समय से न आने से दोपहर तक खाद वितरित नहीं हुआ तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन

इसके बाद क्षेत्रीय समाज सेवी रमाकांत सिंह सहित सैकड़ों किसानों ने सनई-शोहरगढ़ हाईवे जाम कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर और तहसीलदार ने जाम हटवाकर खाद का वितरण शुरू कराया। सुबह से ही लाइन में लगने के बावजूद किसानों को एक-एक बोरी खाद वितरित की गई। अधिकांश महिलाएं सुबह छह बजे से ही बिना कुछ खाए-पीए ही लाइन में लगी रहीं। सोभा, पार्वती, मालती, शारदा, किरन, राम तिलक अजय आदि लोगों ने कहा कि धान की फसल में यूरिया डालना आवश्यक है।
विज्ञापन

किसान कृष्णा शुक्ल, घनश्याम शुक्ल, पार्वती, मोना देवी आदि ने कहा कि सुबह से शाम हो गया। एक बोरी यूरिया ही मिला है। जबकि, आवश्यकता तीन-चार बोरी की थी। तहसील सदर देवेंद्र मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव, हल्का लेखपाल एवं सचिव की उपस्थिति में 500 बोरी में चार बजे तक 150 बोरी यूरिया का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed