फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Passengers disappointed due to lack of stoppage of Humsafar-Antyodaya trains

Siddharthnagar News: हमसफर-अंत्योदय का ठहराव न होने से यात्री निराश

Fri, 10 Oct 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Passengers disappointed due to lack of stoppage of Humsafar-Antyodaya trains
बढ़नी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
ढेबरुआ। दीपावली व छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। लेकिन भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्री अब भी निराश हैं। गोरखपुर–बढ़नी–गोंडा रेलमार्ग पर संचालित 15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस और 22922 अंत्योदय एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बढ़नी स्टेशन पर नहीं है। इससे न केवल सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं, बल्कि उन्हें अन्य स्टेशनों जैसे सिद्धार्थनगर या तुलसीपुर तक जाने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक नितेश रौनियार, आशीष अग्रहरि, अर्जुन यादव, संजय मित्तल, राजू चौधरी, सुभाष विश्वकर्मा आदि यात्रियों का कहना है कि बढ़नी एक अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्ग होने के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा का महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां से रोजाना हजारों यात्री नेपाल और भारत के बीच आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होना रेलवे प्रशासन की उपेक्षा को दर्शाता है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि चंपारण हमसफर एक्सप्रेस व अंत्योदय एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों का बढ़नी स्टेशन पर तत्काल ठहराव सुनिश्चित किया जाए ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। बताते चले की गत माह बढ़नी रेलवे स्टेशन पर डीआरएम के आगमन पर स्थानीय लोगों ने ट्रेन के ठहराव की मांग की थी।ब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed