{"_id":"69404b21443eddec3c084f01","slug":"siddharthnagar-news-panchayat-secretaries-deposited-dongles-satyagraha-tejmandap-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149919-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पंचायत सचिवों ने जमा किया डोंगल... सत्याग्रह तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पंचायत सचिवों ने जमा किया डोंगल... सत्याग्रह तेज
Mon, 15 Dec 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर ब्लाक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत को डोंगल जमा करते पंचायत सचिव। स्रोत विज्ञप्ति
भनवापुर। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहा सत्याग्रह आंदोलन और तेज हो गया। चौथे चरण में सोमवार को सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी और गैर विभागीय कार्यों के विरोध में अपना-अपना डोंगल एडीओ पंचायत कार्यालय में जमा कर दिया।
ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कुशवाहा के नेतृत्व में सचिव सामूहिक रूप से एडीओ पंचायत कार्यालय पहुंचे और ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता तथा गैर विभागीय कार्यों के अत्यधिक बोझ के विरुद्ध डोंगल सौंपकर अपना आक्रोश दर्ज कराया।
सचिवों ने स्पष्ट कहा कि मोबाइल सिम हमारी निजी संपत्ति है, ईमेल आईडी हमारी व्यक्तिगत है, ऐसे में अव्यवहारिक व्यवस्था थोपना उचित नहीं है, इसलिए आज किसी भी प्रकार का भुगतान ऑनलाइन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सचिवों का कहना है कि अत्यधिक ऑनलाइन औपचारिकताओं और असंगत अतिरिक्त कार्यों के कारण जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है और वास्तविक फील्ड कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विवेक कुशवाहा ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी सत्याग्रह है, जिसका उद्देश्य किसी भी विभागीय कार्य को ठप करना नहीं बल्कि समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।
उन्होंने बताया कि सभी सचिव पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे लेकिन अपनी नैसर्गिक, तर्कसंगत और न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में सत्याग्रह का सहारा लिया गया है ताकि सरकार इन पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र ही आवश्यक आदेश जारी करें।
इस दौरान प्रतीक रावत, प्रभाकर सोनी, अमित तिवारी, नीरज, अमित आदि मौजूद रहे।