फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Order an inquiry into the funds spent on replacing transformers

Siddharthnagar News: ट्रांसफाॅर्मर बदलने में खर्च धनराशि की कराएं जांच

Mon, 03 Aug 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Order an inquiry into the funds spent on replacing transformers
सिद्धार्थनगर। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विधान परिषद में जिले के सभी विद्युत वितरण खंडों बदले गए बिजली ट्रांसफाॅर्मर के संबंध में सवाल उठाए हैं। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से पूछा कि सिद्धार्थनगर जिले में बिजली ट्रांसफाॅर्मर बदलने में खर्च की गई धनराशि और इसके लिए तैयार की गई प्राक्कलन धनराशि के विपरीत है।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की। हालांकि ऊर्जा मंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जाने पर सभापति मानवेंद्र सिंह ने मामले को प्रश्न और संदर्भ समिति को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विधान परिषद में सवाल किया कि विद्युत खंड सिद्धार्थनगर और बांसी में वर्ष 2023-24, 2024-25 व 2025-26 में जले हुए बिजली ट्रांसफाॅर्मर कब-कब बदले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही इनकी संख्या कितनी है और कहां स्टोर किए हैं। उन्होंने कहा कि क्या ऊर्जा मंत्री बताएंगे कि सिद्धार्थनगर जिले में एक हजार केवीए, 630 केवीए, 400 केवीए, 250 केवीए, 100 केवीए, 63 केवीए, 25, 16 व 10 केवीए लगाए गए और इस पर कितनी धनराशि खर्च की गई है। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए इसकी जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed