{"_id":"6955679faa3204af5804845c","slug":"siddharthnagar-news-on-the-last-day-outstanding-bills-worth-rs-25-crore-were-deposited-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150843-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अंतिम दिन ढाई करोड़ के बकाया बिल जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अंतिम दिन ढाई करोड़ के बकाया बिल जमा कराए
Wed, 31 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। विद्युत बकाया सरचार्ज में 100 प्रतिशत और मूलधन में 25 प्रतिशत छूट का लाभ पाने के लिए राहत योजना के दिसंबर के अंतिम दिन बुधवार को परसिया सबस्टेशन पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। एसडीओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए पैसा जमा करने के लिए तीन काउंटर की व्यवस्था की गई।
अंतिम दिन उपभोक्ताओं से 2.50 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा किए। बृहस्पतिवार से राहत योजना का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। राहत योजना अंतर्गत छूट का लाभ लेने के लिए बकाएदारों को प्रचार प्रसार के माध्यम से बताया गया। इस दौरान दीपक चौरसिया, शिवनाथ मौर्य, सुरेश रावत, संदीप आदि उपस्थित रहे।