फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Officials resolve public problems on Solution Day

Siddharthnagar News: समाधान दिवस पर अधिकारियों ने जन समस्याओं का किया निस्तारण

Sun, 09 Nov 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Officials resolve public problems on Solution Day
ढेबरुआ। कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समाधान दिवस पर कुल छह मामले आए, जिनमें भूमि विवाद, सीमांकन, रास्ता विवाद और पुलिस संबंधी शिकायतें शामिल थीं। इनमें से चार मामलों में अधिकारियों ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजा और निस्तारण सुनिश्चित किया। शेष दो मामले को संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के लिए अग्रेषित किया।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि समाधान दिवस प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे स्थानीय समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान संभव हो सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता और गंभीरता से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक गंगोत्री पांडेय, नजमुल हसन, लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, पवन कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed