फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Officers landed in the field, 5700 bags of urea distributed among the committees

Siddharthnagar News: फील्ड में उतरे अफसर, समितियों पर बंटा 5700 बोरी यूरिया

Tue, 12 Aug 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Officers landed in the field, 5700 bags of urea distributed among the committees
भनवापुर क्षेत्र के मधुकरपुर स्थित कमलेश देवी खाद भंडार का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार। 
सिद्धार्थनगर। जनपद में यूरिया की किल्लत और परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणति आर ने खाद वितरण के लिए अफसरों को फील्ड में उतरकर वितरण कराने के निर्देश दिए। इस क्रम में क्षेत्रवार अफसर समितियों पर पहुंचे। यहां रैक देखने के साथ किसानों की कतार लगवाकर एक-एक करके किसानों में खाद वितरित करवाई। अफसरों के पहुंचने से खाद का शत- प्रतिशत वितरण करवाया जा सका।
विज्ञापन

सहकारी समितियों पर खाद का वितरण संबंधित एडीसीओ और एडीओ की ओर से वितरण करवाया गया। इसमें बढ़नी ब्लॉक के सहकारी समिति ढेबरुआ में 11.250 एमटी, सहकारी समिति, बोहली में 11.250 एमटी, शोहरतगढ़ क्षेत्र के सहकारी समिति कोटिया दीगर में 11.250 एमटी, सहकारी समिति डोहरिया खुर्द में 11.250 एमटी, विकास खंड भनवापुर के अंतर्गत सहकारी समिति डोकम अमया में 11.250 एमटी, सहकारी समिति अहिरौली पड़री में 11.250 एमटी, विकास खंड खुनियांव के अंतर्गत सहकारी समिति भिलौरी-भिलौरा में 11.250 एमटी, सहकारी समिति लटेरा में 1.500 एमटी, सहकारी समिति गौरा पचगौती में 11.250 एमटी, सहकारी समिति मठत्रटेसर नानकार में 11.250 एमटी, विकास खंड इटवा के अंतर्गत सहकारी समिति इटवा में 6.00 एमटी यूरिया का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही सहकारी समिति मल्हवार बुजुर्ग में 9.00 एमटी, सहकारी समिति सग्रांमपुर में 11.250 एमटी, सहकारी समिति पचपेड़वा में 2.00 एमटी, सहकारी समिति मुड़िला बक्सी में 11.250 एमटी, विकास खंड नौगढ़ के अंतर्गत सहकारी समिति बेलटीकर में 11.250 एमटी, सहकारी समिति तेतरी बाजार में 11.250 एमटी, विकास खंड लोटन के अंतर्गत सहकारी समिति मुड़िला अदाई में 11.250 एमटी, विकास खंड बर्डपुर के अंतर्गत सहकारी समिति बर्डपुर में 11.250 एमटी, विकास खंड बांसी के अंतर्गत सहकारी समिति बसंतपुर में 11.250 एमटी, सहकारी समिति बरदही नानकार में 11.250 एमटी, सहकारी समिति कोल्हुई बुजुर्ग में 11.250 एमटी, विकास खंड मिठवल के अंतर्गत सहकारी समिति अशोगवा में 11.250 एमटी, सहकारी समिति कोटिया गडड़ौरी में 11.250 एमटी, विकास खझड खेसरहा सहकारी समिति मरवटिया बाजार में 6.50 एमटी, सहकारी समिति विशुनपुर में 6.00 एमटी खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें समितियों पर संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एडीसीओ और एडीओ से वितरण करवाया गया। इसमें जहां जरुरत थी, पुलिस बल की मौजूदगी में वितरण करवाया गया। इसमें लोटन ब्लॉक के मुडिला अदाई में किसानों की भारी भीड़ रही है। एडीओ कोऑपरेटिव अंबरीष यादव ने किसानों की संख्या को गिना। इसके बाद बोरी के हिसाब से वितरण करवाया। खाद वितरण के बारे में जानकारी सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता प्रकाश गौतम ने दी है।

समिति पर आई खाद, पुलिस की मौजदूगी में हुआ वितरण: बर्डपुर। सहकारी समिति बर्डपुर पर डीएपी होने की जानकारी के बाद सुबह दुकान खुलने के पहले ही बाहर सैकड़ों किसानों की भीड़ लग गई। किसानों की भीड़ और वितरण में होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed