{"_id":"693efd456b030b39f201110c","slug":"siddharthnagar-news-occupation-of-road-tracks-town-gasping-due-to-traffic-jam-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149863-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क की पटरियों पर कब्जा, जाम से हांफता कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क की पटरियों पर कब्जा, जाम से हांफता कस्बा
Mon, 15 Dec 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
लोटन चौराहे पर लगा हुआ जाम
लोटन। स्थानीय कस्बा में दुकानदारों की ओर से किए अतिक्रमण से सड़क पर पानी भरने और यात्रा को आने-जाने के असुविधा हो रही है। तत्कालीन डीएम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, लेकिन आदेश कागजों तक सीमित रह गया। लोगों को अब भी जाम में फंसकर परेशान होना पड़ रहा है।
लोटन कस्बे की मुख्य सड़क महराजगंज जनपद को जोड़ती है। इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है लेकिन मौजूदा समय में सड़क अतिक्रमण की जद में है। इससे राहगीरों को जाम की वजह से परेशान होना पड़ रहा है। कस्बा निवासी अनुराग कसौधन के द्वारा लोटन चौराहे पर किए गए अतिक्रमण और जलभराव को लेकर जिलाधिकारी से दो महीने पहले शिकायत की थी। पत्र देकर मांग की थी कि कस्बा के विभिन्न रोड पर बसे मकान मालिकों, दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने से रोड पर बारिश का पानी भरा हुआ है, जिससे कस्बा सहित आने-जाने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
तत्कालीन जिलाधिकारी ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी, बीडीओ सहित थानाध्यक्ष लोटन को निर्देश दिए थे कि सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को हटवाया जाए। 22 सितंबर तक अतिक्रमण हटवाने के बाद उन्होंने रिपोर्ट भी तलब की थी। डीएम के निर्देश पर बीडीओ आयुष अग्रवाल, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी, लेखपाल व पुलिस विभाग ने बीच सड़क से 45 मीटर दोनों तरफ पर नाप कर चिह्न लगा दिया और मकान मालिक व दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए मौखिक रूप से निर्देशित भी किया गया, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी न तो मकान मालिक और न ही दुकानदार ने ही अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
इस संबंध में तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया है कि सब कुछ नियमानुसार किया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई चल रही है। जांच और कार्रवाई पूरी होने के बाद अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।