फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Now oxygen points on all beds in SNCU ward

Siddharthnagar News: एसएनसीयू वार्ड में अब सभी बेड पर ऑक्सीजन प्वाइंट

Mon, 15 Dec 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Now oxygen points on all beds in SNCU ward
मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती बच्चे
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में मौजूद सभी बेड पर अब ऑक्सीजन प्वाइंट मिलेगा। नवजात को रेफर करने की भी नौबत भी नहीं आएगी। अभी तक केवल आठ बेड पर ही इसकी सुविधा थी।
विज्ञापन

एसएनसीयू वार्ड में वर्तमान समय में 24 बेड हैं। इसमें से 20 बेड पर नवजात का इलाज भी हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में मौजूद एसएनसीयू वार्ड में अभी तक केवल आठ बेड पर ऑक्सीजन प्वाइंट की सुविधा थी। इससे इमरजेंसी के समय नवजात शिशुओं को रेफर करने की भी नौबत आती थी जबकि ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर का उपयोग भी किया जाता था लेकिन उसके बाद सुविधाएं बेहतर नहीं होने से व नवजात शिशुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए अन्य बेड पर भी ऑक्सीजन प्वाइंट दिया गया है। इससे अब नवजात शिशुओं को रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि आठ बेड पर ऑक्सीजन प्वाइंट था। शेष अन्य पर ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर का उपयोग किया जाता था, लेकिन वर्तमान समय में सभी बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन के प्वाइंट बढ़ा दिए गए हैं। इससे अब नवजात शिशुओं के इलाज में असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed