{"_id":"6aa2eaf457deacc6080fad66","slug":"siddharthnagar-news-nighttime-power-rostering-amidst-humid-conditions-becomes-a-major-hassle-consumers-in-dhebarua-and-bohli-are-distressed-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164330-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उमस में रात की रोस्टरिंग बनी आफत, ढेबरुआ-बोहली के उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उमस में रात की रोस्टरिंग बनी आफत, ढेबरुआ-बोहली के उपभोक्ता परेशान
Thu, 10 Sep 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
- चार दर्जन ग्राम पंचायतों में छह से आठ घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
- उपभोक्ताओं की मांग- कटौती करनी हो तो शाम में करें, पूरी रात नहीं
तुलसियापुर। बारिश न होने से बढ़ी उमस के बीच बढ़नी ब्लॉक के ढेबरुआ और बोहली पावर हाउस क्षेत्र में रात्रिकालीन रोस्टरिंग उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। चार दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात में रोस्टरिंग और फाॅल्ट के नाम पर छह से आठ घंटे तक बिजली काटी जा रही है, जिससे लोगों की नींद और दिनचर्या दोनों प्रभावित हो रही हैं।
उपभोक्ता शिवकुमार, राहुल शुक्ल, रामदेव अग्रहरि, किशोरी लाल और हफीजुर्रहमान ने बताया कि दिन में बिजली आपूर्ति अपेक्षाकृत ठीक रहती है लेकिन रात होते ही कटौती शुरू हो जाती है। बुधवार शाम करीब 7:15 बजे रोस्टरिंग के नाम पर काट दी गई। रात में केवल 10-15 मिनट के लिए एक-दो बार बिजली आई। इसके बाद पूरी रात फाॅल्ट के कारण आपूर्ति ठप रही और बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बिजली बहाल हुई।
इसी तरह मंगलवार को शाम 6:27 बजे रोस्टरिंग के तहत बिजली काटी गई जो रात करीब 8:30 बजे आई। बाद में रात 10:29 बजे फिर दो घंटे की कटौती हुई और 12:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद रात 1:56 बजे दोबारा रोस्टरिंग की गई और करीब 3:20 बजे बिजली आई।
विज्ञापन
बोहली पावर हाउस क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि वहां भी कमोबेश यही स्थिति है। नेपाल सीमा से सटे इस इलाके में उमस अधिक रहती है और रात में बिजली बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।
उपभोक्ताओं ने पीवीवीएनएल अधिकारियों से मांग की है कि यदि रोस्टरिंग आवश्यक हो तो उसे शाम 5-6 बजे से 9-10 बजे के बीच किया जाए, पूरी रात बिजली कटौती न की जाए।
ढेबरुआ पावर हाउस के अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर निर्धारित रोस्टरिंग के अनुसार बिजली आपूर्ति नियंत्रित की जा रही है।