Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: New system for customs duty will be implemented in Nepal

Siddharthnagar News: नेपाल में सीमा शुल्क के लिए नई व्यवस्था होगी लागू

Thu, 25 Sep 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: New system for customs duty will be implemented in Nepal
खुनुवां। नेपाल सरकार अब वस्तुओं के आयात पर संदर्भ मूल्य प्रणाली को खत्म कर वास्तविक बिल के आधार पर सीमा शुल्क वसूली की नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके तहत बुधवार से विराटनगर सीमा शुल्क कार्यालय से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऑनलाइन मूल्यांकन डाटाबेस प्रणाली शुरू होगी। अनुभव सफल रहने पर इसे जल्द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

सीमा शुल्क विभाग के महानिदेशक श्याम प्रसाद भंडारी ने बताया कि इस डाटाबेस से आयातित वस्तुओं का वास्तविक मूल्यांकन संभव होगा और कम ज्यादा बिलिंग की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन

वित्त मंत्री और संघीय मामलों तथा सामान्य प्रशासन मंत्री रामेश्वर खनाल बुधवार को विराटनगर जाकर इस ऑनलाइन प्रणाली का उद्घाटन करेंगे।
नई प्रणाली के तहत आयातक की ओर से घोषित कीमत की जांच डाटाबेस करेगा। इसके लिए इसे अंतरराष्ट्रीय आशिकुडा प्रणाली से जोड़ा गया है, जो किसी भी वस्तु की पिछले 90 दिनों के औसत मूल्य के आधार पर तुलना करेगा। इससे संदर्भ मूल्य और वास्तविक मूल्य में अंतर की समस्या समाप्त होगी। व्यवसायी संदर्भ मूल्य प्रणाली को समाप्त करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed