फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Negligence in resolving complaints will not be tolerated: DM

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

Sat, 01 Nov 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Negligence in resolving complaints will not be tolerated: DM
तहसील इटवा में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस पर लोगो की समस्या सुनते डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डा
इटवा। तहसील इटवा में डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान राजस्व 19, पुलिस विभाग से संबंधित पांच, विकास के चार, विद्युत के तीन, कृषि के दो, नगर पंचायत से जुड़े पांच और अन्य आठ समेत 46 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इसमें राजस्व के सिर्फ पांच मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अंदर शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा निस्तारण में लापरवाही किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने पुराने मामलों में तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारित कराएं। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कानूनगो और लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना लें। यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लेखपाल और कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed