फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Murder or riots, entangled deaths

Siddharthnagar News: हत्या या फिर हादसा, उलझी मौत की गुत्थी

Wed, 28 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Murder or riots, entangled deaths
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनिया गांव निवासी बृजभान चौरसिया (48) की मौत की गुत्थी उलझती नजर आ रही है। शुरुआती जांच में पुलिस जिस मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ हादसा मान रही थी। वह मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह उलझ गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में मृतक के कान के पास गंभीर चोट का उल्लेख है, जिसने हत्या की आशंका को हवा दे दी है। सवाल यह है कि यह चोट किसी ने जानबूझकर पहुंचाई या फिर गिरने के दौरान लगी, इस पर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। ऐसे में हत्या और हादसे के बीच मौत की गुत्थी उलझ गई है और पुलिस की जांच अटक गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उजैनिया गांव निवासी बृजभान चौरसिया 25 जनवरी की शाम घर से कुछ सामान लेने की बात कहकर घर से निकला था। परिजन देर रात तक उसके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब वह नहीं लौटा तो आसपास खोजबीन शुरू की गई। अगली सुबह उज्जैनिया गांव स्थित उसी के खेत में बृजभान की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिस स्थान पर शव मिला, वहां न तो संघर्ष के स्पष्ट निशान थे और कान के अलावा कहीं और खून के धब्बे नहीं थे, जिससे पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। घटनास्थल की परिस्थितियां से न तो हादसे की कहानी पुख्ता हो रही है और न ही हत्या की पुष्टि ही हो पा रही है। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कान के पास चोट को गंभीर बताया गया है, लेकिन शरीर पर अन्य ऐसी चोटें नहीं हैं जो किसी बेरहमी से की गई हत्या की ओर इशारा करें। ऐसे में गुत्थी उलझ गई है। वहीं, जानकारों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से यह कहा जा सकता है कि गिरने से चोट लगी होगी।
इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। कान के पास आंतरिक चोट के निशान की बात सामने आई है। मामले की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed