फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Mulayam Singh was the messiah of the deprived and exploited

Siddharthnagar News: वंचितों और शोषितों के मसीहा थे मुलायम सिंह

Sun, 23 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Mulayam Singh was the messiah of the deprived and exploited
सपा जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाते स्पाई। श्रोत सपा
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि समाजवादी पुरोधा, युग पुरुष मुलायम सिंह यादव शोषित, वंचित, किसान, मजदूर, नौजवान एवं बेरोजगारों के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। शोषण एवं अन्याय के खिलाफ हमेशा मुखर रहे और हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे। अपने कार्यकाल में किसानों मजदूरों नौजवानों बेरोजगारों महिलाओं अल्पसंख्यकों वंचितों शोषित समाज के दबे कुचले लोगों के हित में तमाम ऐतिहासिक निर्णय लेकर उन्हें भी सम्मान से जीने का अधिकार दिलाने का काम किया।
सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जब 1989 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने वह सत्ता ही नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया था और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया था। पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि नेताजी भारतीय राजनीति में जननायक बनकर अपने सिद्धांतों व्यक्तित्व संघर्ष और विचारों से सदैव भारतीय राजनीति में गूंजते रहेंगे। राजनीति के क्षितिज पर सदैव उदीयमान सूर्य की तरह चमकते रहेंगे। उनके विचारों उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर के ही हम 2027 में समाजवादी पार्टी का सूबे में सरकार बनाएं, यही उनके के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

गोष्ठी को पूर्व विधायक विजय पासवान, राम मिलन भारती, इंद्रासना त्रिपाठी, सुरेश यादव, अनूप यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व सभी ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed