{"_id":"68d8362e9bf142c118095684","slug":"siddharthnagar-news-mou-signed-between-siddharth-university-and-district-administration-in-agriculture-and-industry-sector-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-145479-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी व जिला प्रशासन के बीच कृषि, उद्योग क्षेत्र में हुआ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी व जिला प्रशासन के बीच कृषि, उद्योग क्षेत्र में हुआ एमओयू
Sun, 28 Sep 2025 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के लिए प्रशिक्षण, परामर्श, अनुसंधान और शिक्षा के लिए सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और जिला प्रशासन के बीच एमओयू हुआ। इस पर जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर एवं रजिस्ट्रार सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीनानाथ यादव ने हस्ताक्षर किए।
इस दौरान कुलपति प्रो. कविता शाह और सीडीओ बलराम सिंह उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय परिवार एवं जिला प्रशासन को शुभकामनाएं देती हूं। जनपद सिद्धार्थनगर शीघ्र ही इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा। जिलाधिकारी मेडिकल के क्षेत्र से आते है और कृषि के बारे में इतनी अच्छी जानकारी रखते हैं। जनपद के विकास में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय पूर सहयोग करेगा और शीघ्र ही जनपद सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद की श्रेणी से निकलकर अग्रणी जनपद बनेगा। विश्वविद्यालय और जिला निरंतर मिलकर कार्य कर रहा है।
जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने कहा कि इस एमओयू के संबंध में बात चल रही थी।