{"_id":"6959596971890f076006830b","slug":"siddharthnagar-news-motor-parts-worth-rs-240-lakh-seized-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150994-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 2.40 लाख रुपये के मोटर पार्ट्स जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 2.40 लाख रुपये के मोटर पार्ट्स जब्त
Sat, 03 Jan 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने शनिवार को कस्टम चोरी कर लाए गए लगभग 2.40 लाख रुपये के मोटर पार्ट्स बरामद किए हैं। यह सामान भारत के बढ़नी बाजार से तस्करी के जरिए पहुंचाया गया था। नेपाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, तस्कर कस्टम जांच से बचते हुए इन मोटर पार्ट्स को कृष्णानगर बस पार्क के पास छोड़कर भाग निकले थे। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से लावारिस हालत में पड़े सभी मोटर पार्ट्स को जब्त कर लिया। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद किए गए सभी मोटर पार्ट्स को आवश्यक कार्रवाई के बाद कृष्णानगर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और सख्ती लगातार बढ़ाई जा रही है।