{"_id":"68d2f1c65365eac3600de754","slug":"siddharthnagar-news-mother-of-the-universe-welcomed-in-the-pandals-amidst-cheers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145184-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जयकारों के बीच पंडालों में हुआ जगतजननी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जयकारों के बीच पंडालों में हुआ जगतजननी का स्वागत
Wed, 24 Sep 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी स्टेशन रोड बढ़नी में स्थापित मां दुर्गा जी की प्रतिमा। संवाद
ढेबरुआ। नवरात्रि के शुभारंभ पर बढ़नी नगर में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। सोमवार को नगर के विभिन्न पंडालों में भक्तों ने बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मां दुर्गा का स्वागत किया। जय माता दी के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के स्टेशन रोड पर पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया। श्रीश्री आदिशक्ति नव दुर्गा पूजा समिति नवरात्रि के प्रथम दिन से अयोध्या महाराज आचार्य देव नाथ पांडे ने वैदिक मंत्रों और विधि-विधान से माता रानी का जयकारों के बीच कपाट खुला।
नगर में नवरात्रि पर्व को लेकर उल्लास का वातावरण है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस धार्मिक उत्सव में शामिल होकर आस्था प्रकट कर रहे हैं। प्रशासन और आयोजक मंडलों ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं,जिससे कि आने वाले श्रद्धालुआें को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी और हर शाम भक्ति गीतों व आरती से नगर का माहौल भक्तिमय रहेगा।