फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: MLA organizes Sundarkand recitation on Prime Minister's birthday

Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक ने कराया सुंदरकांड

Thu, 17 Sep 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: MLA organizes Sundarkand recitation on Prime Minister's birthday
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर विधायक श्यामधनी राही की ओर से शहर के स्टेशन रोड पर श्रीराम जानकी मंदिर स्थित हिंदू भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान आयोजित भंडारे में सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या एवं नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने प्रसाद वितरित किया। धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए प्रतिबद्धता का उदाहरण है। इस अवसर पर भाजपा नेता सत्यप्रकाश राही, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, फूलचंद जयसवाल, बाल गोविंद पाठक, सोनू गुप्ता, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed