फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: MLA honored 800 cooks

Siddharthnagar News: 800 रसोइया को विधायक ने किया सम्मानित

Tue, 27 Oct 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 27 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: MLA honored 800 cooks
शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक विनय वर्मा। संवाद
शोहरतगढ़। स्थानीय शिवपति इंटर कॉलेज में मंगलवार को रसोइया कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 800 रसोइयों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने कहा कि रसोइया बहनें विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनका परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव सराहनीय है। विद्यालयों में बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में इनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक वर्ग के मेहनतकश लोगों का सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान रसोइया कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मान पाकर महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और विधायक के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार, एसपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद सिंह, शिवपति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम यादव, अरुण कुमार, रामू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed