फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 'Mission Shakti, Raising awareness among women and girls about their rights

मिशन शक्ति: महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Tue, 27 Oct 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 27 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 'Mission Shakti, Raising awareness among women and girls about their rights
हिसामुद्दीनपुर में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के जरिए सुरक्षा के उपाय बताए
विज्ञापन

डुमरियागंज। भवानीगंज पुलिस ने मंगलवार को हिसामुद्दीनपुर गांव में मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों के जरिए मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और उत्पीड़न की स्थिति में शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं को छेड़छाड़ तथा साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। पुलिस सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और 181, बाल सहायता के लिए 1098 और साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 नंबर की जानकारी दी गई। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा 108 व 102 और अग्निशमन सेवा 101 के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सरकारी सहायता सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाना है।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम के राममिलन सिंह, कांस्टेबल अंबुजेश, सत्य प्रकाश यादव और महिला कांस्टेबल किरण यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed