फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Master trainers trained for integrated education

Siddharthnagar News: समेकित शिक्षा के लिए मास्टर ट्रेनर हुए प्रशिक्षित

Sun, 28 Sep 2025 05:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Master trainers trained for integrated education
सिद्धार्थनगर। समेकित शिक्षा अंतर्गत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित हुए। यही मास्टर ट्रेनर्स सभी बीआरसी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समेकित शिक्षा के प्रति प्रशिक्षित करेंगे। पीएम-श्री विद्यालय अशोकनगर बांसी में शनिवार को संपन्न तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड से दो-दो विशेष शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस योग्य बनाना है कि वे बच्चों की प्रारंभिक अवस्था में ही उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं या बाधाओं की पहचान कर सकें। इससे समय रहते उपचार संभव हो सकेगा और बच्चों के विकास की गति तेज होगी। प्रशिक्षक अवनीश कुमार त्रिपाठी और गणेश गौड़ ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में स्क्रीनिंग और उपचार से बच्चों की पढ़ने-लिखने की क्षमता में तेजी से सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed